MP Board 12th Exam 2024: 12वीं की परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का, नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी
MP Board 12th Exam 2024: 12वीं की परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का, नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी

MP Board 12th Exam 2024: 12वीं की परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का है। सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को 10वीं कक्षा का पहला पेपर हुआ, वहीं मंगलवार यानी आज से 12वीं की परीक्षा शुरू गई है।
12वीं की परीक्षा में कुल 07 लाख 48 हजार 238 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पहला पेपर हिंदी का हो रहा। परीक्षा सुबह ठीक 09 बजे शुरू हुई और 12 बजे तक है। 12वीं की परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,638 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 302 संवेदनशील और 309 अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Oppo ने लॉन्च किया Oppo Reno 11 Pro तगड़े कैमरे क़्वालिटी और फ़ाड़ु प्रोसेसर के साथ
राजधानी भोपाल में सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई। सुबह आठ बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। लाइन में लगाकर परीक्षार्थियों की जांच की गई। सबसे पहले प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड को स्कैन किया गया। इसके साथ-साथ परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल उतरवाकर भी जांच की गई। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने जूते-चप्पल उतारकर कक्ष के अंदर प्रवेश किया। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले प्रवेश दिया गया। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया। परीक्षा कक्ष में 20 विद्यार्थियों पर एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। एक बेंच पर एक परीक्षार्थी को बैठाया गया है।
MP Board 12th Exam 2024: 12वीं की परीक्षा में पहला पेपर हिंदी का, नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी
नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कापी
प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड







