Latestमध्यप्रदेश

MP Board 10th Result 2026 Announced: 73.42% पास प्रतिशत, छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अनूपपुर टॉप जिला, पन्ना की प्रतिभा बनी राज्य टॉपर

MP Board 10th Result 2026 Announced: 73.42% पास प्रतिशत, छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अनूपपुर टॉप जिला, पन्ना की प्रतिभा बनी राज्य टॉपर।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026 घोषित कर दिया है। इस बार कुल परिणाम 73.42% रहा है। परीक्षा में शामिल लाखों छात्रों का लंबे समय से इंतजार आज खत्म हो गया।

इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है। मेरिट सूची में कुल 378 छात्र-छात्राओं ने स्थान हासिल किया है, जिससे राज्य में टॉप परफॉर्मेंस का स्तर और बेहतर हुआ है।

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो अनूपपुर जिला 98.8% पास प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। वहीं व्यक्तिगत प्रदर्शन में पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 499 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है, जिससे उनके परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिणाम जारी करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बेहतर मूल्यांकन प्रक्रिया के कारण इस बार परिणाम तय समय से लगभग तीन सप्ताह पहले घोषित किया गया है।

पिछले वर्ष 2025 में 10वीं का परिणाम 6 मई को जारी हुआ था, लेकिन इस बार समय से पहले रिजल्ट आने से छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।

https://www.fastresult.in/board-results/2026/mp/10th-2026/

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम