MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट: मेरिट सूची में कटनी के सितारों का जलवा, प्रदेश में फहराया परचम

mp board result

 

MP बोर्ड 10वीं रिजल्ट: मेरिट सूची में कटनी के सितारों का जलवा, प्रदेश में फहराया परच

कटनी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं की परीक्षा में कटनी जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। आज जारी हुई प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची (Provisional Merit List) में कटनी के कई विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।

 

प्रमुख उपलब्धियां:

मेरिट सूची के सूक्ष्म विश्लेषण से पता चलता है कि जिले के विद्यार्थियों ने न केवल बेहतर अंक प्राप्त किए हैं, बल्कि कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रदेश के शीर्ष छात्रों में अपनी जगह सुरक्षित की है। सूची में शामिल कटनी के कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

 

  • सृष्टि कुशवाहा (क्रमांक 142): शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्लीमनाबाद, कटनी की छात्रा सृष्टि ने 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया है।

  • शिवांगी पाठक (क्रमांक 283): एम.आई.एस. एच.एस. स्कूल, कटनी की छात्रा शिवांगी ने 491 अंक अर्जित कर प्रदेश की मेरिट सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया।

  • खुशबू लोधी (क्रमांक 271): शासकीय उ.मा.वि., हरैया, कटनी की छात्रा खुशबू ने 491 अंक प्राप्त कर मेरिट में अपनी जगह बनाई।

  • तन्वी गुप्ता (क्रमांक 273): शासकीय हाई स्कूल, देवरहा, कटनी की छात्रा तन्वी ने 490 अंक प्राप्त कर दसवां स्थान प्राप्त किया।  श्वेता पांडे (क्रमांक 323): नोबल हार्ट पब्लिक उ.मा.वि., कटनी की छात्रा श्वेता ने 492 अंक के साथ आठवां स्थान हासिल किया।

 

बेटियों ने फिर मारी बाजी

जिले की मेरिट सूची में इस बार भी बालिकाओं का दबदबा देखने को मिला है। शासकीय और निजी दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों से कटनी के छात्र-छात्राओं ने टॉप-100 की सूची में विभिन्न श्रेणियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श