MP Board 10th Result 2026: टॉपर्स की लिस्ट जारी, प्रतिभा सिंह सोलंकी बनीं राज्य टॉपर, टॉप 10 मेरिट से कटनी जिला बाहर
MP Board 10th Result 2026: टॉपर्स की लिस्ट जारी, प्रतिभा सिंह सोलंकी बनीं राज्य टॉपर, टॉप 10 मेरिट से कटनी जिला बाहर।मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार राज्य का कुल परिणाम 73.42% रहा है, जबकि छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम रखा है।
राज्य की टॉपर्स सूची में इस बार कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी 499 अंकों के साथ राज्य टॉपर बनी हैं, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर कई छात्रों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया है।
MP Board 10th Topper List 2026:
- प्रतिभा सिंह सोलंकी – 499 अंक, पन्ना (प्रथम स्थान)
- अक्षरा घोड़ेश्वर – 498 अंक, बालाघाट (द्वितीय स्थान)
- अभय गुप्ता – 498 अंक, सीधी (द्वितीय स्थान)
- योगेंद्र सिंह परमार – 497 अंक, शहडोल (तृतीय स्थान)
- अनन्या वर्मा – 497 अंक, सीधी (तृतीय स्थान)
- शिवम बोपचे – 497 अंक, बालाघाट (तृतीय स्थान)
- अर्जुन सिंह राजपूत – 497 अंक, पन्ना (तृतीय स्थान)
- अवनीश कुमार – 497 अंक, सिंगरौली (तृतीय स्थान)
- हिमांशी धाकड़ – 497 अंक, भोपाल (तृतीय स्थान)
- निकिता फरकासे – 497 अंक, छिंदवाड़ा (तृतीय स्थान)
इस बार की टॉपर्स सूची में कटनी जिले से किसी भी छात्र-छात्रा को स्थान नहीं मिल पाया, जो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समय से पहले परिणाम घोषित होने से छात्रों को आगे की पढ़ाई और करियर की तैयारी का बेहतर अवसर मिलेगा।

