Thursday, May 14, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Mp atithi vidwan news today : शिवराज सरकार का अतिथि विद्वानों और व्याख्याताओं को बड़ा तोहफ़ा, 50 हजार तक बढ़ेगा मासिक वेतन, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने अतिथि विद्वानों और अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इन घोषणाओं में सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्यदिवस की बजाय मासिक वेतन की प्रवृत्ति शुरू करने की बात है, जिसकी राशि 50 हजार रुपये तक होगी। Mp atithi vidwan news today

साथ ही, शासकीय सेवकों की तरह अतिथि विद्वानों को अवकाश की सुविधा प्रदान की जाएगी। अकादमिक सत्र में अतिथि विद्वान अपने महाविद्यालय का स्थान बदल सकते हैं और आस-पास के किसी भी महाविद्यालय में स्थानांतरित हो सकते हैं।
Mp atithi vidwan news today

इसके अतिरिक्त, जिन अतिथि विद्वानों का चयन पहले नहीं हुआ था, उन्हें भी रिक्त पदों पर पुनः आमंत्रित किया जाएगा।

अब कोई भी अतिथि विद्वान, व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का कार्य कर रहा है उसको बाहर नहीं किया जाएगा

हम यह व्यवस्था बनाएंगे कि फालेन आउट की नौबत न आए, हम लगातार कार्य करते रहें।

आईटीआई अतिथि प्रवक्ताओं का मानदेय बढ़ाकर ₹20 हजार किया जाएगा।

अतिथि विद्वानों को व्याख्याताओं के लिए पीएससी की परीक्षा में संशोधित कर 25 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाएंगे।

अतिथि विद्वानों को अभी प्रतिवर्ष 4 और अधिकतम 20 अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। और पेपर 900 नंबर का होता है। इसको बढ़ाकर अधिकतम 10 प्रतिशत तक अंक दिए जाएंगे इसकी व्यवस्था की जाएगी।

download288295531739766509491773

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम