सागर। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन नए-पुराने मेडिकल कॉलेजों को पर्याप्त डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। जो हैं, वे नौकरी छोड़कर जा रहे हैं। पहले स्थानीय और अब प्रदेश स्तर पर सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित होने के बावजूद क्लीनिकल और नॉन क्लीनिकल कैटेगरी में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं।
विभाग अब प्रदेश से बाहर के डॉक्टरों को लाने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन जारी कर खाली पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकता है। यह हाल तब है, जब प्रदेश के सभी कॉलेजों को डॉक्टरों की सीधी भर्ती के अधिकार मिल चुके हैं।
प्रदेश में सरकारी नौकरी से डॉक्टरों का मोहभंग होता जा रहा है। सरकारी नौकरी के लिए डॉक्टर इच्छुक नहीं दिख रहे। खासतौर से चिकित्सा शिक्षा विभाग में हालात चिंताजनक हैं। सरकार द्वारा भर्ती नियमों को शिथिल करने, प्रमोशन सिस्टम को बायपास करने व कॉलेजों की कमेटी को भर्ती का अधिकार मिलने के बाद भी डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं। बार-बार भर्ती प्रक्रिया आयोजित होने के बावजूद भी कॉलेजों में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। बीएमसी में तीन महीने में तीन बार भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई, लेकिन अब भी डॉक्टरों के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं।
सरकार ने भर्ती नियम तक बदल दिए
दरअसल सरकार ने नए-पुराने मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने और डॉक्टरों के खाली पदों की पूर्ति के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग में भर्ती नियमों में संशोधन कर मप्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय शैक्षणिक आदर्श सेवा नियम 2018 का लागू किया गया है। इसमें प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में संभाग कमिश्नर की अध्यक्षता में गठित समितियों को स्वशासी के तहत डॉक्टरों की भर्ती का अधिकार दिया गया है।
20 से अधिक पद अब भी खाली
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पहले आंतरिक भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर करीब आधा दर्जन डॉक्टरों के पद भरे गए थे। इसके बाद कुल खाली हुए 38 पदों के लिए प्रदेश स्तर पर विज्ञापन प्रकाशित कर आवेदन बुलाए गए थे। तीन दिन चली सीधी भर्ती के दौरान महज 21 डॉक्टरों के पद भरे जा सके। फिलहाल बीएमसी में 17 पद अभी भी खाली हैं।
पूर्व से पदस्थ डॉक्टर दूसरे कॉलेजों में ज्वाइन किया
प्रदेश में 7 नए मेडिकल कॉलेजों में भी पिछले दिनों सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें डॉक्टरों को प्रमोशन के अघोषित विकल्प के साथ घर के नजदीक पहुंचने का मौका भी मिल गया। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टरों ने यहां साक्षात्कार दिए और सीधी भर्ती के तहत चयनित हो गए। इसके अलावा पूर्व से पदस्थ डॉक्टरों को महानगरों में पहुंचने का विकल्प भी मिल गया। सागर से करीब आधा दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने दूसरे मेडिकल कॉलेजों में ज्वाइन कर लिया।
मप्र में इतने सरकारी मेडिकल कॉलेज
पूर्व से संचालित: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर, गजराराजा मेडिकल कॉलेज ग्वालियर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा सहित 2009 में सागर में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुआ।
साल 2018 से प्रारंभ नए मेडिकल कॉलेज
प्रदेश में इस साल से सात नए मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किए गए हैं जिनमें रतलाम, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, शहडोल, खंडवा और दतिया शामिल हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञापन जारी करेंगे
मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी पहले से है। नियम बदलने के बाद व स्वशासी से डॉक्टरों की भर्ती के अधिकार मिलने के बाद स्थिति सुधरी है। नए कॉलेजों में हमारे यहां के डॉक्टर भी गए हैं। बीएमसी में भर्ती प्रक्रिया के दौरान अधिकांश पद भर गए हैं। जो खाली हैं, उनके लिए जल्द ही नेशनल लेवल पर विज्ञापन जारी कर सीधी भर्ती प्रारंभ की जाएगी।
-डॉ. जीएस पटेल, डीन बीएमसी सागर
-
भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न -
भाजपा युवा मोर्चा नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पारस जैन के स्वागत में शहर की सड़कों पर उमड़ा युवा जोश ,मुख्य रेलवे स्टेशन से निकली भव्य युवा शौर्य स्वागत यात्रा, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद भाजपा कार्यालय में हुई सम्पन्न -
राष्ट्रीय अध्यक्ष के वचन को निभाने बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंची सेवादल यंग ब्रिगेड की टीम, जरूरत मंदो को वितरित की राहत सामग्री -
प्रधानमंत्री आवास योजना के 102 हितग्राहियों को से मिला अपना आशियाना,प्रेमनगर में पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से हुआ आवास आवंटन, महापौर श्रीमती सूरी की गरिमामय उपस्थिति में हितग्राहियों को सौंपे गए आवंटन पत्र,आवंटित आवास में गृह प्रवेश, खुशी से खिले हितग्राहियों के चेहरे,जताया आभार -
मप्र में ‘श्रम प्रहरी’ पहल की शुरुआत: अब नागरिक दे सकेंगे बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे कारखानों की जानकारी -
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना: कटनी में महिलाओं को दी गई साइबर सुरक्षा की ट्रेनिंग -
कटनी जिला जेल में हर महीने लगेगा आधार शिविर, बंदियों को परिसर में ही मिलेंगी सेवाएं -
मध्य प्रदेश में फिर ठप हो सकता है बैंकिंग कामकाज: 5-डे बैंकिंग की मांग पर अड़े 40 हजार कर्मचारी, 7 हजार शाखाओं पर असर की आशंका -
2.188 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, जीजा पर सप्लाई करने का आरोप,गायत्री नगर पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी, फरार आरोपी की तलाश जारी -
MP Cooperative Bank Result: छतरपुर की बेटी रिचा तिवारी ने प्रदेश में पाया दूसरा स्थान, बनीं जिला सहकारी बैंक में मैनेजर -
MP Intern Doctors Stipend Hike: 3 दिन का आंदोलन खत्म, मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़कर हुआ ₹21,500 -
₹10,783 करोड़ का रेलवे प्रोजेक्ट: कटनी-पेंड्रा रोड और बिलासपुर-पेंड्रा रोड रेल मार्ग का होगा विस्तार, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी -
अवैध शराब पर माधवनगर पुलिस की कार्यवाही, 138 पाव देशी शराब जप्त -
मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 11 डीएसपी पदोन्नत होकर बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), गृह विभाग ने जारी की सूची -
पांच साल से फरार हत्या का आरोपी इटारसी से गिरफ्तार रीठी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास दबोचा, लोहे की रॉड और बरछी से हत्या का आरोप -
बड़ा भाई नगर रक्षा समिति के द्वारा एनकेजे थाने में तैनात, छोटा भाई गांव में बेच रहा अवैध शराब, ग्रामीणों ने एसपी से की कार्रवाई की मांग -
10 वर्षों से संचालित सर्वसुविधायुक्त बीआरसी दफ्तर को शहर से हटाने साजिशपूर्ण कवायद,जनपद शिक्षा केंद्र(बीआरसी) कटनी को शसर से हटाने में षडयंत्र,शासकीय धन राशि का दुरुपयोग,वर्तमान में परिसर की आईसीटी लैब,में हाल ही में करीब ढाई लाख रुपये का सरकारी खर्चा पानी में बहेगा -
सीधी में बुजुर्ग की पीठ पर सवार होने वाला पटवारी नीलेश नामदेव सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम कर रहे हैं जांच -
इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक ने एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का, जमीन पर गिरे अधिकारी; पुलिस ने सड़क पर की पिटाई -
रीवा की कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने भोपाल पहुंचे सेमरिया विधायक अभय मिश्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंत्रालय के सामने दे रहे थे धरना
