Site icon Yashbharat.com

MP में भाजपा को झटका- पूर्व IAS शशि कर्णावत कांग्रेस में हुईं शामिल

IMG 20180508 WA0008

भोपाल। पूर्व आईएएस शशि कर्णावत ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सामने उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। शशि कर्णावत लगातार शिवराज सिंह चौहान की सरकार के खिलाफ मुहिम चला रही थीं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए अपनी अधिकतम क्षमता का उपयोग करूंगी।

मप्र कैडर की ही 1999 बैच की आईएएस शाशि कर्णावत को भी मंडला जिले में 33 लाख के एक प्रिंटिंग घोटाले में दोषी पाया गया था। विशेष अदालत ने उन्हें पांच साल की सजा और 50 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसी साल 11 सितंबर को सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। गौरतलब है कि चित्रकूट चुनाव के दौरान अपनी ओर से एक प्रत्याशी भी मैदान में उतारा था।

Exit mobile version