Site icon Yashbharat.com

रेल कर्मचारियों के साथ आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों ने भी रेल दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में बहाया पसीना, मंडल रेल प्रबंधक ने की सहयोग की सराहना

motion photo 5626429476445300042 1

रेल कर्मचारियों के साथ आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों ने भी रेल दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में बहाया पसीना, मंडल रेल प्रबंधक ने की सहयोग की सराहन

कटनी(YASHBHARAT.COM)। एनकेजे यार्ड की ए केबिन के पास आज सुबह हुए रेल ड्रिलमेंट के बाद रेलवे के द्वारा शुरू किए गए सुधार कार्य में आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई। रेल कर्मचारियों के साथ आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। कड़ी धूप में आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारी दुर्घटना की वजह से क्षतिग्रस्त हुए रेल ट्रैक को दुरुस्त करने में रेल कर्मचारियों के साथ पसीना बहाते नजर आए। इस दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा सहित दूसरे रेल अधिकारियों ने भी रेल कर्मचारियों के साथ राहत, बचाव और सुधार कार्य में लगे आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। रेल अधिकारियों ने भी माना कि आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों की वजह से राहत और बचाव सहित सुधार कार्य में तेजी आई, जिसके कारण जल्दी सुधार कार्य पूर्ण कर प्रभावित रेल यातायात को सुचारू किया जा सका। ग़ौरतलब है कि आकाश ट्रेंडिंग के द्वारा एनकेजे यार्ड में मालगाड़ियों के खाली रैक की सफाई का काम ठेके पर करती है। इसलिए रेलवे के द्वारा सुधार कार्य में तेजी लाने आकाश ट्रेंडिंग के कर्मचारियों की मदद ली गई।

Exit mobile version