Site icon Yashbharat.com

जीआरपी जवान के साथ गाली गलौज व मारपीट के बाद आक्रोशित हुए थे आरपीएफ व जीआरपी के जवान, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई आई सामने

IMG 20260307 154540

Oplus_16908288

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कोतवाली के बैलटघाट क्षेत्र में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों द्धारा की गई गाली गलौज व अभद्रता के वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं और वीडियो देखकर लोग आरपीएफ व जीआरपी जवानों को गलत ठहरा रहे हैं लेकिन किसी ने भी यह सच्चाई जानने की कोशिश नहीं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि रेलवे की दोनों सुरक्षा एजेंसियों आरपीएफ व जीआरपी के जवान इस तरह सरेआम गाली गलौज व अभद्रता पर उतारू हो गए। यशभारत डॉट काम की टीम ने जब इस पूरे मामले की पड़ताल की तो पता चला कि जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक अवधेश सिंह बैलट घाट में ही रहता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि शहर का बैलट घाट क्षेत्र अपराधियों का गढ़ है तथा यहां कई बदमाश रहते हैं, जो रेलवे की वारदातों में भी शामिल रहते हैं। बताया जाता है कि इन्हीं में से कई अपराधी ऐसे हैं जो जीआरपी आरक्षक अवधेश सिंह से रंजिश रखते हैं। बताया जाता है कि होली पर्व के दौरान अपराधियों के एक समूह ने जीआरपी आरक्षक अवधेश सिंह का रास्ता रोक कर न केवल गाली गलौज की बल्कि अकेला पाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए उसे पकड़ कर कहीं और ले गए। इस बात की सूचना अवधेश के परिजनों ने आरपीएफ व जीआरपी थाने में दी। जैसे ही आरपीएफ व जीआरपी जवानों को अपने साथी जवान के साथ हुई मारपीट की जानकारी लगी वैसे ही आरपीएफ व जीआरपी के अधिकांश जवान आग बबूला होकर अवधेश सिंह की तलाश में बैलट घाट पहुंच गए। आरपीएफ व जीआरपी जवानों को देखकर अवधेश सिंह के साथ मारपीट व अपहरण करने वाले बदमाश गोल हो गए। जिनके बारे में पूछताछ की गई तो वहां कि महिलाओं व बच्चों ने भी आरपीएफ व जीआरपी जवानों के साथ अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी। जिसके बाद आरपीएफ व जीआरपी जवानों ने भी आपा खो दिया और उनके द्धारा भी गाली गलौज की गई। जिसका वीडियो बना लिया गया और अब सोशल मीडिया वायरल कर आरपीएफ व जीआरपी के जवानों को ही गलत ठहराया जा रहा है जबकि सच्चाई कुछ और है।

Exit mobile version