Site icon Yashbharat.com

ईरान-इस्त्राइल युद्ध की आंच रसोई तक, गैस सिलिंडर 1000 रुपये

maxresdefault 4 11

LPG gas discount

ईरान-इस्त्राइल युद्ध की आंच रसोई तक, गैस सिलिंडर 1000 रुपये। ईरान-इस्त्राइल के बीच जारी युद्ध के बीच एलपीजी सिलिंडर महंगा हो गया है। नई दरों के साथ अब हिमाचल में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमत एक हजार रुपये पहुंच गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। इसी तरह व्यावसायिक सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में डिलीवरी चार्ज जोड़ने के बाद दाम अलग-अलग रहेंगे।  हालांकि, पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

आपूर्ति भी सुचारू रूप से चल रही है।  शिमला में घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 60 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1015 रुपये का मिलेगा। जबकि व्यावसायिक सिलिंडर 137 रुपये की बढ़ोतरी के साथ अब 2097 का मिलेगा जोकि पहले 1960 का था।

इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद अमीन ने कहा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से यह स्थिति बनी है। आने वाले कुछ समय में यह स्थिति बनी रहने की आशंका है। इससे पहले, सरकार ने 1 मार्च को वाणिज्यिक सिलिंडर (19 किग्रा) की कीमतें बढ़ाई थीं।

हालांकि, पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। शिमला में पावर पेट्रोल 102.29 रुपये, पेट्रोल 95.06 रुपये व डीजल 87.13 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आपूर्ति भी सुचारू रूप से चल रही है।  हालांकि, सरकार का दावा है कि युद्ध के चलते पेट्रोलियम उत्पादों पर कोई संकट नहीं है।

Exit mobile version