MP में भयावह हादसाः विस्फोटक सामग्री में ब्लास्ट से बच्चे की मौत, दो घायल
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में विस्फोटक पदार्थ में ब्लास्ट होने के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मामला रतलाम जिले की जावरा तहसील के लोलखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर विस्फोटक सामग्री से अनजाने में खेलने के दौरान से खेलने में एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई. बताया जा रहा है गांव के पास एक कुएं का निर्माण कार्य हो रहा था. गहरा गड्ढा करने के लिए विस्फोटक सामग्री निर्माणाधीन कुएं के पास ही रखी हुई थी. लापरवाही से रखी इस सामग्री से बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया।
धमाका इतना भयावह था कि इस हादसे में दो मासूम घायल हो गए. हादसे के पास मौजूद लोगों ने घायलों को नजदीक के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों मासूमों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर जावरा एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

