Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP में पेंशनरों को एक जुलाई 2017 से दिया जाएगा महंगाई भत्ता

भोपाल। राज्य सरकार ने पेंशनरों को 1 जुलाई 2017 से महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह महंगाई भत्ता मूल पेंशन और परिवार पेंशन दोनों पर मिलेगा। छठवें वेतनमान के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनरों को 139 प्रतिशत डीए और सातवां वेतनमान पाने वालों को 5 प्रतिशत डीए मिलेगा।

छठवें वेतनमान में 3 प्रतिशत डीए और सातवें वेतनमान में एक प्रतिशत डीए की वृद्धि की गई है। वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 80 साल या उससे अधिक आयु के पेंशनरों को मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन पर भी महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ से अनुमति नहीं मिलने की वजह से डेढ़ साल से पेंशनरों का डीए लटका हुआ था। सभी कर्मचारियों को डीए मिल गया था, लेकिन पेंशनरों का डीए नहीं मिला था। इसकी कई महीनों से एसोसिएशन भी मांग कर रहा था। छत्तीसगढ़ से अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने डीए देने के आदेश जारी कर दिए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply