मध्यप्रदेश

15 हजार की रिश्‍वत लेते रोजगार सहायक गिरफ़तार

जबलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस और करप्शन मुक्त प्रदेश की बात करते हैं वहीं उन्ही के सरकारी सेवक रिश्वत लेने एवं भ्रष्टाचार करने में पीछे नहीं हटते हैं।

प्रदेश में हर दिन लोकायुक्‍त द्वारा सरकारी कर्मचारियों को रिश्‍वत लेते पकडे जाना इसी का उदाहरण है। इसी क्रम में आज लोकायुक्‍त ने एक रोजगार सहायक को 15 हजार रू की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकडा।

मिली जानकारी के मुताबिक लोकयुक्त जबलपुर टीम द्वारा एक ग्रामीण भैयालाल विश्वकर्मा की शिकायत पर आज हड़ा तहसील पाटन के रोजगार सहायक अमित पटेल को ग्राम बरोदा में उस वक्‍त पकडा जब वह भैयालाल से आवास योजना की किश्‍त निकालने की एवज में 15 हजार रूपए ले रहा था। आरोपी को पकडकर लोकायुक्‍त ने प्रकरण तैयार किया है।

 

Leave a Reply

Back to top button