Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

MP में तबादले पर बड़ा फैसला, टीआई को नहीं हटा पाएंगे SP, लेनी होगी PHQ से अनुमति

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने तबादलों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब जिलों में पुलिस अधीक्षक टीआई अर्थात निरिक्षको का बिना पीएचक्यू की अनुमति से स्थानांतरण नहीं कर पाएंगे।

बताया जाता है कि कोरोना संकट को देखते हुये किसी भी तरह के फेरबदल न किये जाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों के अनुसार कई जगह से ऐसी शिकायत मिलीं थीं कि एसपी टीआई स्तर के अधिकारियों का बेहद कम अंतराल में एक थाने से दूसरे थाने में तबादले कर रहे हैं इससे थाना स्तर पर स्थायित्व नहीं रह जाता है । इसी को दृष्टिगत रखते हुए पीएचक्यू ने यह बड़ा फैसला लिया है।

जिसके तहत अब एसपी , टीआई को नहीं बदल पाएंगे । यदि किसी टीआई को बदलना है तो पुलिस मुख्यालय प्रस्ताव भेजकर अनुमति लेनी होगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम