Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ली विधायक पद की शपथ, बोले- क्यों जाऊं दिल्ली

Bhopal : MP के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने विधायक पद की शपथ ली । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शपथ दिलाई।

 

वहीं शपथ ग्रहण के बाद कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्‍होंने कहा कि ‘मैंने आज शपथ ली है, मेरे लिए यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे प्रदेश की सेवा करने का एक और मौका मिला है।’ दिल्ली जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं एमपी में ही रहूंगा, दिल्ली क्यों जाऊं।

 

विदेश प्रवास पर थे कमल नाथ

बता दे कि कमल नाथ विदेश प्रवास पर थे, जिसके चलते वे विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में उपस्थित नहीं हो पाए थे। इसकी सूचना उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को दी थी और सदन ने अनुज्ञा प्रदान की थी।

वहीं कमल नाथ के अतिरिक्त परासिया से कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीक और कसरावद से विधायक सचिन यादव भी व्यक्तिगत कारणों से शपथ के लिए आयोजित सत्र में भाग नहीं ले पाए थे। इन विधायकों को भी सोमवार को शपथ दिलाई गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम