मध्यप्रदेश

MP उपचुनाव: सिंधिया का रोड शो, बोले- मामा को सता रहा है हार का डर

मुंगावली। मुंगावली विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आते-आते भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दल पूरे जोर शोर से प्रचार और जनसम्पर्क में लगे हुए हैं.

एक ओर भाजपा के कई दिग्गज नेता क्षेत्र में हैं तो कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारक के रूप में सिंधिया ने कमान संभाल रखी है. सिंधिया रोड शो भी कर रहे हैं, जिसमें अपार जनसमूह देखने को मिल रहा है.

सिंधिया अपने 2 दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के लगभग 2 दर्जन गांवों सहित मुंगावली में रोड शो और जनसम्पर्क व जनचौपाल लगाकर जनता से रूबरू हुए.

इस दौरान सांसद का अलग अलग जगहों पर अलग अलग तरीकों से स्वागत हुआ. कहीं पीपल के पत्तों की माला तो कहीं खुद सांसद ने बैलगाड़ी पर बैठकर प्रचार किया.

Leave a Reply

Back to top button