Latestराष्ट्रीय

Mother’s Day मां के लिए करें ये काम, मोदी सरकार देगी आपको हजारों का गिफ्ट

नेशनल डेस्क। दुनिया में हर रिश्ते से बड़ा होता है मां और बच्चे का रिश्ता. बिना कहे आपकी हर खुशी और गम को समझ लेती है माँ. इस मदर्स डे पर अपनी माँ के लिए लिखिए कहानी और कमाइए हजारों रुपए. तो जुड़िये इस प्रतियोगिता से और अपनी ख्वाहिशों को भूल जाने वाली मां को कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो न सिर्फ उनके काम आएं साथ ही उनके लिए आपके प्यार को भी जाहिर करे. आगे जानिए कैसे और कहां से कर सकते हैं आप ये कमाई.

Pm Modi Famous

दरअसल बात ये है कि मोदी सरकार लगातार ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करती रहती है, जिनके जरिये वह आम आदमी को सरकार के काम से जोड़ने की कोश‍िश करती है. एकबार फिर केंद्र सरकार ने दो ऐसे आयोजन किए हैं, जिनमें भाग लेकर आप नगद इनाम जीत सकते हैं. अगली स्लाइड में जानिए इस प्रतियोगिता के बारे में.

मोदी सरकार ने #LikeYouDoMaa: Mother’s Day Contest का आयोजन किया है. इसके जरिये आप अपनी मां के प्रति अपनी भावनाओं को जाहिर कर सकते हैं.

Untitled design 7 4

अपनी यादों को साझा कीजिए: हर कोई शख्स अपनी मां से कुछ-न-कुछ सीखता है. आपने भी सीखा होगा. आपने अपनी मां से क्या सीखा है, इसे आप अगर कम से कम 200 शब्दों में लिखकर भेजें, तो आप 2 हजार रुपये जीत सकते हैं.

baby 17327 960 720

इसमें हिस्सा लेने के लिए आपको अपनी कहानी लिखनी होगी. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आपके पास 20 मई, 2018 तक का वक्त है.

MOTHER01

यहां भेजें अपनी कहा: आपको अपनी कहानी https://www.mygov.in/task/likeyoudomaa-mothers-day-contest/ पर क्ल‍िक कर लिखनी होगी. यह आपको कॉन्टेस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखनी होगी.

mother

ऐसी होगी दूसरी प्रतियोगिता: इसमें आपको आयुषमान भारत के तहत बनने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए नाम सुझाना होगा. आपकी तरफ से तैयार नाम भारत कॉपीराइट अधिनियम,1957 के किसी भी प्रावधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. आप अपनी एंट्री हिंदी और अंग्रेजी में जमा कर सकते हैं.

mothers day

इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए आपके पास 14 मई तक का समय है. इस आयोजन में जीतने वाले को सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा. आपकी तरफ से दिए गए नाम को देशभर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की खातिर इस्तेमाल किया जाएगा.

mothers day 1

इस आयोजन के लिए आप https://www.mygov.in/task/suggest-name-health-and-wellness-centres/ पर क्ल‍िक कर इसके सभी नियम व शर्तें जान सकते हैं. (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

Leave a Reply

Back to top button