Latest

चड्डी में की टट्टी तो मां ने मासूम को दी मौत की सजा

चड्डी में की टट्टी तो मां ने चुनरी से घोंटा मासूम का गला

चड्डी में की टट्टी तो मां ने मासूम को मौत की सजा दी।निर्दयी मां ने चुनरी से घोंटा मासूम का गला जिससे बेटे की मौत ही गई।

हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मां ने अपने बेटे को गला घोटकर मार दिया. आरोपी महिला का कहना है कि उसके बेटे ने पैंट में पॉटी कर दी थी. साथ ही अपनी दो किताबें भी खो दी थी, जिससे गुस्साई महिला ने ऐसा कदम उठाया. फिलहाल पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है.।

घटना गुरुग्राम के सेक्टर-17/18 की है. सोमवार यानि 13 मई को यहां की पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आठ साल के बच्चे की कल्याणी अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. जानकारी मिलते ही पुलिस कि टीम मौके पर पहुंच गई. यहां पुलिस को मृतक बच्चे के पिता(अरविन्द कुमार) और मां(पूनम देवी) मिले.

रहते हैं किराए पर

जानकारी के मुताबिक, अरविन्द कुमार लखीमपुरी खीरी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं, जो कि अपनी पत्नी पूनम और बेटे के साथ सरहौल गांव में किराए पर रहते हैं. इस दौरान पुलिस की टीम को मृतक बच्चे की गर्दन पर चोट के निशान मिलें।

महिला ने कबूला सच

वहीं, अरविन्द कुमार बेटे की गर्दन पर चोट के निशान देखने के बाद अपनी पत्नी के साथ अस्पताल ले गया था, जहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया. इस दौरान मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी थी. इस दौरान पुलिस ने शक में मृतक बच्चे की मां को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े जाने पर आरोपी महिला ने पुलिस के सामने सच कबूल लिया. महिला ने कहा कि बेटे ने पैंट में पॉटी कर दी थी और उसकी दो किताबें भी खो गई थी. इसके बाद भी बेटा अपनी मां के साथ बाजार जाने की जिद करने लगा, जिसे देख महिला को गुस्सा आ गया और उसने चुन्नी से बेटे का गला घोट हत्या कर दी थी. फिलहाल पुलिस की टीम मामले में आगे की जांच में जुटी है. पुलिस आरोपी महिला को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश करेगी।

Back to top button