Monsoon Return 25 सितंबर से होगी मानसून की वापसी, सबसे गर्म रहा इस बार अगस्त सितंबर

istockphoto 1257951336 612x612 1

Monsoon Return मानसून की वापसी 25 सितंबर से हो जाएगी। मौसम विभाग ने यह अपडेट दिया। IMD ने कहा कि उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य क्षेत्र में अगले 5 दिनों तक बारिश में कमी रहेगी। हालांकि उत्तर पश्चिम क्षेत्र से मानसून की वापसी देरी से होने वाली है। यह 13वां साल है जब ऐसा हो रहा है। आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू हो जाता है। वहीं, 15 अक्टूबर तक इसकी विदाई हो जाती है।

रबी फसल के लिए अच्छी

आईएमडी ने कहा कि मानसून के वापसी में देरी खेती के लिए महत्वपू्र्ण साबित होगी। खासकर मानसूनी बरसात रबी फसल में मददगार साबित होती है। मौसम विभाग ने कहा, ‘देश में सामान्य रूप से 832.4 मिलीमीटर बारिश होती है। इस साल अब तक 780.3 मिलीमीटर बरसात हुई है। जून से लेकर सितंबर के दौरान 94 से 106 प्रतिशत बारिश को सामान्य श्रेणी में रखा जाता है।’

जून से सितंबर में 870 मिलीमीटर बारिश

आमतौर पर जून से सितंबर के दौरान देश में औसतन 870 मिलीमीटर बारिश होती है। आईएमडी ने भारत के लिए सामान्य मानसून की भविष्यवाणी की थी। हालांकि कहा था कि अलनीनो दक्षिण-पश्चिम मानसून को प्रभावित कर सकता है।

अगस्त 2023 सबसे गर्म महीना

इस साल देश में जून में कम बारिश हुई है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत में जुलाई माह में अत्यधिक बारिश हुई है। अगस्त 2023 को 1901 के बाद सबसे शुष्क महीने और अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। कई निम्न दबाव प्रणालियों और मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन के सकारात्मक चरण के कारण सितंबर में बारिश अधिक हुई है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श