Site icon Yashbharat.com

Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज, गवाह बन सकते हैं पड़ोसी देशों के ये नेता

nda india meeting 024f29a9e3abc98fd0d241fa7c54ea19

भाजपा और केंद्र सरकार ने शपथ ग्रहणको भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। देश-विदेश के कई मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा है।

7 जून, शुक्रवार को क्या-क्या होगा

 

शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका और बांग्लादेश सहित कई पड़ोसी देशों के शीर्ष नेताओं को न्योता दिया जा सकता है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मारीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के हवाले से बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदीने राष्ट्रपति को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है और विक्रमसिंघे ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है। विक्रमसिंघे दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात हुई है।

Exit mobile version