PM Modi Oth Ceremony : मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता, ऐसा है आमंत्रण पत्र

narendra modi

PM Modi Oth Ceremony : मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता, ऐसा है आमंत्रण पत्र।नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में 7000 लोगों को न्योता भेजा गया है. कल यानी रविवार की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मोदी का शपथ ग्रहण होगा. पीएम के शपथ ग्रहण के आमंत्रण की तस्वीर सामने आई है. नरेंद्र मोदी कल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

इसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें रविवार को सरकार बनाने का न्योता दिया. मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गिए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है.

इन देशों के मेहमान शपथ ग्रहण में शामिल

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, भूटान, नेपाल, मॉरीशस और सेशेल्स के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवेल रामखेलावन को आमंत्रित किया गया है।

दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. 9-10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू रहेगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी.

इसे भी पढ़ें-  इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की धमाकेदार एंट्री: पहली ही पोस्ट में 'Belonging: A Journey of Love' की झलक शेयर की; 10 नवंबर को आएगी किताब

एनडीए ने हासिल किया बहुमत, 293 सीट मिली

लोकसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को इस बार बहुमत नहीं मिल पाई. हालांकि, एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया. NDA को 293 सीटें मिलीं. इनमें से बीजेपी के खाते में 240 सीटें आईं. उधर, इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिलीं. इसमें कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की.