Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री, शपथ के फोन आना शुरू, देखें संभावितों के नाम
Modi 3.0 Cabinet: मोदी कैबिनेट में किस पार्टी से कौन-कौन बनेगा मंत्री, शपथ के फोन आना शुरू

Modi 3.0 Cabinet: नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर संभावित मंत्रियों को फोन कॉल्स का सिलसिला शुरू होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, अपना दल सोनेलाल की नेता अनुप्रिया पटेल, आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा सेकुलर के नेता जीतनराम मांझी को शपथ के लिए कॉल जा चुका है.शांतनु ठाकुर, अश्वनी वैष्णव, राजनाथ सिंह , नितिन गडकरी, जयंत चौधरी, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, रक्षा खडसे, लल्लन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रताप जाधव, पीयूष गोयल, राव इंद्रजीत, मनसुख मांडविया, मोहन राव नायडू, अनुप्रिया पटैल, शिवराज सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह सहित करीब 24 एनडीए सांसदों को फोन आ चुके हैं। updating…
अब तक किन नेताओं को आए फोन
- डॉ. चन्द्रशेखर पेम्मासानी (टीडीपी)
- किंजरापु राम मोहन नायडू (टीडीपी)
- अर्जुन राम मेघवाल (बीजेपी)
- सर्बानंद सोनोवाल (बीजेपी)
- अमित शाह (बीजेपी)
- नितिन गडकरी (बीजेपी)
- राजनाथ सिंह (बीजेपी)
- एच डी कुमारस्वामी (जेडीएस)
- चिराग पासवान (एलजेपी-आर)
- जयंत चौधरी (आरएलडी)
- अनुप्रिया पटेल (अपना दल)
- ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी)
- शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी)
- जीतन राम मांझी (हम)
- जितेंद्र सिंह (बीजेपी)
- ललन सिंह (जदयू)
- अन्नामलाई कुप्पुसामी (बीजेपी)
- रक्षा खडसे (बीजेपी)
- राव इंद्रजीत सिंह (बीजेपी)
- मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी)
- शांतुनु ठाकुर (बीजेपी)
- अश्विनी वैष्णव (बीजेपी)
- मनसुख मांडविया (बीजेपी)
- प्रतापराव जाधव (शिवसेना शिंदे गुट)
- शांतनु ठाकुर (बीजेपी)
- कमलजीत सहरावत (बीजेपी)
- रामदास अठावले (आरपीआई)
- शांतनु ठाकुर (बीजेपी)
- कमलजीत सहरावत (बीजेपी)
नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
नरेंद्र मोदी आज शाम राष्ट्रपति भवन में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. करीब एक दशक बाद देश में फिर से गठबंधन सरकार की वापसी हो रही है. साल 2014 और 2019 से बीजेपी को अपने दम पर बहुमत हासिल हुआ था. लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी बहुमत के आंकड़े 272 से 32 कम रह गई है. हालांकि, भाजपा नीत गठबंधन एनडीए को 293 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत प्राप्त है. चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड एनडीए के दो प्रमुख घटक दल हैं.
इस बीच टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. इस बीच टीडीपी के कोटे के मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं. टीडीपी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.
टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट में राम मोहन नायडू को बधाई देते हुए लिखा, ‘नई एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नाम की पुष्टि होने पर मेरे युवा मित्र राम मोहन को बधाई. आपकी ईमानदारी और विनम्र स्वभाव निश्चित रूप से देश के विकास में सहायक सिद्ध होगा. नई भूमिका के लिए आपको शुभकामनाएं.’ राम मोहन नायडू टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के करीबी सहयोगी हैं. वह लोकसभा में श्रीकाकुलम ससंदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.








