Monday, May 18, 2026
Latest:
Latest

मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम: रत्नागिरी पैसेंजर दादर तक चलाओ, वरना ट्रेनों को रोकेंगे

मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम: रत्नागिरी पैसेंजर दादर तक चलाओ, वरना ट्रेनों को रोकेंगे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन को लेकर रेलवे को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने मांग की है कि इस ट्रेन को पहले की तरह दादर तक फिर से चलाया जाए। इसके लिए मनसे ने रेलवे प्रशासन को 15 से 20 दिनों का समय दिया है।

मनसे का रेलवे को अल्टीमेटम: रत्नागिरी पैसेंजर दादर तक चलाओ, वरना ट्रेनों को रोकेंगे

मनसे ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं की गई, तो उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों को रोका जा सकता है। पार्टी के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

दरअसल, रत्नागिरी पैसेंजर ट्रेन पहले दादर से सीधे रत्नागिरी तक चलती थी, जिससे कोंकण क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलती थी। खासकर मुंबई में काम करने वाले कोंकणी लोगों के लिए यह ट्रेन बेहद अहम मानी जाती थी। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में रेलवे ने इस ट्रेन को दादर से हटाकर ठाणे जिले के दिवा स्टेशन तक सीमित कर दिया।

मनसे का आरोप है कि इस फैसले से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब यात्रियों को अतिरिक्त समय और खर्च करके दिवा स्टेशन तक जाना पड़ता है, जिससे रोजाना सफर करने वाले लोगों और बुजुर्गों को खास दिक्कत हो रही है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक ट्रेन का मामला नहीं, बल्कि कोंकण के लोगों के साथ अन्याय है। उनका आरोप है कि कोरोना महामारी के दौरान इस ट्रेन को बंद किया गया था, लेकिन सेवाएं बहाल होने के बाद भी इसे दादर तक शुरू नहीं किया गया।

मनसे का कहना है कि उन्होंने कई बार इस मुद्दे को रेलवे अधिकारियों के सामने उठाया, लेकिन हर बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। अब पार्टी ने साफ कर दिया है कि अगर 15-20 दिनों में ट्रेन सेवा बहाल नहीं हुई, तो वे आंदोलन तेज करेंगे और कड़े कदम उठाएंगे।

फिलहाल, इस मामले पर रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम