katniLatestमध्यप्रदेश

कैमोर एवरेस्ट स्कूल को लेकर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने ली बैठक, कहा- किसी भी सहयोग से पीछे नहीं हटूंगा

कैमोर। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने आज कैमोर एवरेस्ट कम्पनी के अधिकारियों के बीच बैठक ली तथा स्कूल बंद करने की वजह जानी।

स्कूल बंद करने की कोई ठोस वजह न मिलने पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा 70 वर्षों सै चल रहे शिक्षा के इस मंदिर को बंद न किया जाए इसके लिए अगर मुझे आर्थिक सहयोग करना पडेगा तो मै पीछे नही हटूंगा। छात्रों के हित के लिए मै हमेशा तत्पर हूँ।

प्लांट जितनी मदद करना चाहता है करे शेष की व्यवस्था के लिए मै हूँ किन्तु एवरेस्ट मैनेजमेंट स्कूल संचालित करे। विधायक श्री पाठक ने कहा की प्लांट के साथ स्कूल चलाना प्लांट का दायित्व है छात्रों के साथ साथ शिक्षकों का भविष्य भी समाप्त होगा।

सभी प्लांट मैनेजमेंट के अधिकारियों ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की बातो से सहमती जताई तथा अपने हैड आफिस तक बात कर जल्द निराकरण की बात कही। प्लांट मैनेजमेंट ने विधायक महोदय की बातो का सम्मान करते हुए अपनी व्यक्तिगत सहमति जताई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम