katniराष्ट्रीय

Micro Lift Irrigation Scheme: ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के तहत विभिन्न पंपों से फरवरी 2024 तक सिचाई सुविधा

Micro Lift Irrigation Scheme: ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के तहत विभिन्न पंपों से फरवरी 2024 तक सिचाई सुविधा। नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 अंतर्गत ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के तहत पंप हाउसो से कृषकों को सिचाई की सुविधा प्रदान करने संबंधी कार्य में प्रगति होने की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा नर्मदा विकास संभाग -4 के कार्यपालन यंत्री को योजना की प्रगति के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए गए।

कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास संभाग -4 ने प्रतिवेदित किया कि नर्मदा विकास संभाग क्रमांक 4 अंतर्गत ढ़ीमरखेड़ा माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का कार्य प्रगतिरत है। इस योजना के अंतर्गत दॉयी तट मुख्य नहर पर विभिन्न स्थानों झिर्री पंप हाउस, कोठी पंप हाउस, खमतरा पंप हाउस एवं सैलारपुर पंप हाउस में लगभग 15058 हेक्टेयर क्षेत्र मे सिंचाई सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में उपयुक्त पंप हाउस से झिर्री, कोठी एवं खमतरा पंप हाउस का कार्य पूर्ण हो गया है तथा उक्त पंप हाउसों से माह फरवरी 2024 से खेतों में सिंचाई सुविधा प्रदान किया जाना प्रस्तावित है जबकि सैलारपुर पंप हाउस का कार्य प्रगतिरत है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम