राष्ट्रीय

#MeToo: एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमाणी पर ठोका मानहानि का केस

नेशनल डेस्क: योण शोषण के आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने महिला पत्रकार प्रिया रमाणी पर मानहानि का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने रमानी पर जानबूझकर बदनाम करने का आरोप लगाया है। दरअसल केंद्रीय मंत्री पर 10 महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं जिनमें प्रिया रमाणी का नाम भी शा​मिल है।

एमजे अकबर ने अपने वकील कंजरवाला एंड कंपनी के माध्यम से दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में रमाणी के खिलाफ मानहानी का मुकदमा दायर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मानहानी प्रावधान के तहत कार्रवाई की मांग की है।

केन्द्रीय मंत्री रविवार को विदेश दौरे से वापस लौटे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। अकबर ने कहा था कि बिना सबूत के आरोप लगाना एक वायरल फीवर बन गया है। मेरे वकील इन झूठे आरोपों की जांच करने के बाद लीगल एक्शन लेंगे।

बता दें कि सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया है। हालांकि ये आरोप तब के हैं जब एमजे अकबर की राजनीति में एंट्री नहीं हुई थी। अधिकतर आरोप अकबर के पत्रकारिता करियर के दौरान उनके साथ काम की हुई महिला पत्रकारों ने लगाए हैं।

Leave a Reply

Back to top button