Latest

Meri Saheli Indian Railway : रेलवे ने महिला यात्रियों के लिए चलाया ‘मेरी सहेली’ अभियान

भोपाल।  Indian Railway। महिला यात्रियों की सुरक्षा पर केंद्रित पहल है “मेरी सहेली” उत्तर मध्य रेलवे के रेल सभी मंडलों में इस अभियान चलाया जा रहा है।

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “मेरी सहेली” अभियान को प्रारंभ किया है। इसके तहत प्रारंभिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक ट्रेनों से यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) उत्तर मध्य रेलवे की इस पहल के तहत, युवा महिला आरपीएफ की एक टीम द्वारा अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों के साथ यात्रा के प्रारंभिक स्टेशनों पर वार्ता की जाती है। इन महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सभी सावधानियों के बारे में बताया जाता है।

इन महिला यात्रियों से कहा जाता है कि यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी कोई समस्या होने पर वे 182 डायल करें । रेल सुरक्षा बल टीम महिला यात्रिओं की सीट संख्या नोट करती है और उन्हें मार्ग के स्टेशनों पर मॉनिटरिंग हेतु साझा करती हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम