Site icon Yashbharat.com

MBBS बेटी ने की पसंद की शादी, पिता ने मंडप में ही बरसाईं गोलियां, बेटी की मौत; दूल्हा घायल

Screenshot 20250430 115807 Chrome

Jalgaon: MBBS: MBBS बेटी ने की पसंद की शादी, पिता ने मंडप में ही बरसाईं गोलियां, बेटी की मौत; दूल्हा घायल।  MBBS पास बेटी (MBBS passed daughter) ने 12वीं पास युवक से शादी की तो नाराज पिता ने शादी के रस्म के दौरान ही बेची और होने वाले दामाद को गोली मार दी। गोली लगने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

MBBS बेटी ने की पसंद की शादी, पिता ने मंडप में ही बरसाईं गोलियां, बेटी की मौत; दूल्हा घायल

वहीं गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जीवन और मौत से जूझ रहा है। घायल दामाद का इलाज पुणे में चल रहा है। ये हैरान कर देने वाला मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) जिले से आया है। पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड CRPF अधिकारी पिता और बेटे पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज

त्रिप्ती अपने पति अविनाश वाघ के परिवार की हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान किरण मांगले ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवती जमीन पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं अविनाश वाघ भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी का बेटा निखिल मांगले भी साथ में था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की। उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है। घायल अविनाश का इलाज पुणे के ससून अस्पताल में चल रहा है।

अविनाश की मां की शिकायत पर पुलिस ने किरण मांगले और उसके बेटे निखिल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version