Thursday, April 9, 2026
Latest:
Latest

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें:- महापौर

कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कावसजी वार्ड व दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में 40लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन कराया।

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने 40 लाख की लागत के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

कावस जी वार्ड में 12 लाख की लागत से होने जा रहे नाली एवं रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्ड के वरिष्ठ नागरिक भालचंद्र जी से करवाया।

Also Read:- नई Tata Nano EV ग़दर मचाने आ गई नए फ़ीचर्स और लुक से लोगो का दिल जीत लिया

महापौर ने क्षेत्रीय लोगों को विश्वास दिलाया कि सडक निर्माण गुणवत्तापूर्ण किया जायेगा।उन्होंने कहा शिकायत मिलने पर सडक निर्माण कंपनी को बख्शा नहीं जायेगा।सडक निर्माण कार्य जनता से जुडा कार्य है इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं।

इस दौरान स्थानीय पार्षद संजू जीवन चौधरी, एमआईसी मेंबर शशिकांत तिवारी, पार्षद सीमा श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत,रेखा संजय तिवारी, सुरेंद्र गुप्ता,ठेकेदार नाजू भाई, संजय तिवारी जीवन चौधरी,संजय चौधरी, मोती चौधरी, दिनेश दुबे,जितेन्द्र चौधरी,लक्ष्मी कोल, उषा कोल,लक्ष्मी रैदास वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति रही।

सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें:- महापौर

विकास कार्य के क्रम में दोपहर 2 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 16 लाख की लागत से पेवर ब्लाक ,12 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य का वार्ड के वरिष्ठ श्री निवास दुबे द्वारा भूमिपूजन किया गया।। इस दौरान स्थानीय पार्षद सीमा, श्रीवास्तव ठेकेदार नयन जैन , रघुनंदन गोयल ,नारायण खटीक, राहुल तिवारी ,अरविंद श्रीवास्तव, अमरीश वर्मा, अशोक पांडे वार्ड के नागरिक की उपस्थिति रही।

Also Read:- Nokia ने अपने स्मार्ट फ़ोन से दिल चुरा रहा है , 200 मेगापिक्सल का कैमरा और Full HD Plus डिस्प्लै के साथ

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम