katniLatest

SYNA में 3 फरवरी को आयोजित होगी अंतर विद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता

3 फरवरी को आयोजित होगी अंतर विद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता

कटनी। SYNA किड्स स्कूल निर्मल सत्य गार्डन सभागार में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जा रहा है जिसमें क्लास नर्सरी से यूकेजी के बच्चे अपने-अपने अंदर छुपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे ।

सायना किड्स स्कूल की हेडमिस्ट्रेस डॉक्टर भारती शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कटनी जिले में पहली किया जा रहा है जिसके पीछे मुख्य उद्देश्य बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना, वक्तृत्व कौशल और आत्म अभिव्यक्ति का विकास करना है।

किड्स स्कूल की सीनियर टीचर मिस प्रेरणा अरोरा ने बताया कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को उनके मंच के डर को दूर करने एवम उनके समग्र व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करती हैं।

Back to top button