छठ व्रतधारियों से मिलने घाट पर पहुंची महापौर प्रीति संजीव सूरी डूबते सूरज को अर्ग दे रही व्रत धारी महिलाओं के साथ की नगर के मंगल की कामना

IMG 20241107 WA0116

छठ व्रतधारियों से मिलने घाट पर पहुंची महापौर प्रीति संजीव सूरी
डूबते सूरज को अर्ग दे रही व्रत धारी महिलाओं के साथ की नगर के मंगल की कामन
अन्यजन प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

कटनी। सुख समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगल कामना के पर्व छठ पर आज गुरुवार की शाम को व्रत धारी महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ग दिया। व्रतधारी महिलाओं से मिलकर अपने परिवार सहित समस्त नगर वासियों के सुख समृद्धि व नगर विकास की मंगल कामना करने महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम के अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ बाबा, मंगलनगर छपरवाह घाट पर पहुंची। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नगर निगम के द्वारा व्रतधारी महिलाओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
आपको बता दें कि छठ पर्व पर व्रत धारी महिलाओं को पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए नगर निगम के द्वारा व्यापक तौर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

 

महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गत दिवस भ्रमण करते हुए घाटों में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए थे। आज गुरुवार को महापौर श्रीमती सूरी जब छठघाट पर व्रत धारी महिलाओं के बीच पहुंची तो उन्होंने नगर निगम के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, एमआईसी मेंबर डॉक्टर रमेश सोनी,सुभाष शिब्बू साहू,सुरेन्द्र गुप्ता,तुलसा गुलाब बैन,पार्षद शकुंतला सोनी,सरला मिश्रा,वंदना राज किशोर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।