Site icon Yashbharat.com

कुर्सी में मस्त झूलेलाल: 20 साल से बिहार बदहाल, RJD के पोस्ट ने मचाया राजनीति में बवाल; एनडीए हमलावर

677ded47dc81a bihar cm nitish kumar 081306243 16x9 1

कुर्सी में मस्त झूलेलाल: 20 साल से बिहार बदहाल, RJD के पोस्ट ने मचाया राजनीति में बवाल; एनडीए हमलावर। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर किए गए एक पोस्ट से बिहार की राजनीति में बवाल मच गया है. आरजेडी के इस पोस्ट पर सीधे-सीधे एनडीए के घटक दलों ने हमला बोल दिया है. आरजेडी के पोस्ट में सीएम नीतीश कुमार को कार्टून कैरेक्टर के रूप में दर्शाया है. उसके नीचे 20 साल से बिहार बदहाल, कुर्सी में मस्त ‘झूलेलाल’ लिखा है. ‘झूलेलाल’ को हिंदु धर्म में भगवान का अवतार माना जाता है.

 

अब एनडीए के घटक दलों का स्पष्ट रूप से कहना है कि आरजेडजी की मानसिकता हिंदू धर्म को नीचे दिखाने को लेकर हो गई है. नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीतिक विद्वेष में आरजेडी की हताशा और फूहड़ भाषा तो जग जाहिर है. लेकिन विरोध के नशे में अब हिंदुओं की आस्था पर ओछी टिप्पणियों से वह अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दे रहे हैं. भगवान झूलेलाल आपको सद्बुद्धि दें.कुर्सी में मस्त झूलेलाल’: 20 साल से बिहार बदहाल, RJD के पोस्ट ने मचाया राजनीति में बवाल; एनडीए हमलावर

Exit mobile version