पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रदीप पटेल, जन-जन ने कहा-शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

पंचतत्वों में विलीन हुए शहीद प्रदीप पटेल, जन-जन ने कहा-शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा

कटनी। कटनी जिले भर में आज चर्चा थी तो बस विजयराघवगढ़ के हरदुआ गांव के शहीद प्रदीप पटेल की। बीते दो दिनों में सैनिक के निधन की खबर से कटनी जिला स्तब्ध था। आज सायं राजकीय सम्मान के साथ कटनी के बेटे प्रदीप पटेल को अपार जन मानस ने जैसी विदाई दी वह लोगों की देशभक्ति के जज्बे को फिर प्रगट कर गया।

ससम्मान सैनिक बेटे का शरीर भले ही पंच तत्वों में विलीन हो गया पर वे विजयराघवगढ़ की ऐतिहासिक धरा का नाम भी अमर कर गया। जन्मों तक प्रदीप लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।

पटेल परिवार ने देश के लिए अपने बेटे का बलिदान दिया और आज हजारों बेटे इस परिवार के साथ खड़े थे। बेटे का फर्ज  निभाते विधायक संजय पाठक पिछले कई घण्टे से इनके साथ खड़े थे, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव, सांसद वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने भी बेटे का ही फर्ज निभाते हुए अपना कर्तव्य पूरा किया।

शहीद के परिवार को एक करोड़ की घोषणा से कहीं ज्यादा परिवार का सम्बल बना हजारों लोगों का स्नेह। शहीद प्रदीप पटेल को उनके भांजे संत राम पटेल ने मुखग्नि दी तो सभी का दिल भर आया। जिस परिवार के भविष्य का सहारा बनने देश की सेवा को प्रदीप ने सहजता से स्वीकार किया आज वही परिवार अपने बेटे को पंच तत्वों में विलीन होता देख रहा था। देश वासियों ने गर्व महसूस किया औऱ इस तरह वह पंक्ति फिर चरितार्थ हो गई।

शहीदों की चिताओ पर लगेंगे हर बरस मेले

वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा..

 

Exit mobile version