
EXIT Poll ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल के आंकड़ों पर विश्वास करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के बारे में दिखाए आंकड़े फर्जी हैं। कार्यकर्ता जमीन पर मजबूती से टिके रहें। वहीं अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की जोरदार जीत हुई है।
Arunachal Election Result 2024 LIVE: भाजपा ने 45 सीट जीती
अरुणाचल में भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। 1 सीट पर पार्टी आगे चल रही है। अभी कुल 55 सीट के नतीजे घोषित हुए हैं।
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव अपडेट
अरुणाचल प्रदेश में अब तक 43 सीटों के परिणाम आए हैं, जिनमें से 36 भाजपा ने जीती है। वहीं एनपीपी के खाते में 3 और कांग्रेस के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है।
लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले रविवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती हो रही है। दोनों राज्यों में सत्ताधारी पक्ष ही सरकार बनाता नजर आ रहा है। अरुणाचल प्रदेश जहां भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है, वहीं सिक्किम में सिक्किम क्रांति मोर्चा के सामने कोई नहीं टिक पाया है।
अरुणाचल की 60 विधानसभा सीटों में से 10 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी जीत हासिल कर चुके हैं। कांग्रेस या अन्य विपक्षी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख के बाद अपने नाम वापस लेने से यह स्थिति बनी है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दोनों राज्यों में कांग्रेस की हालत बहुत खराब है। पार्टी का खाता भी नहीं खुलता दिख रहा है।








