ममता बनर्जी ने जताया विरोध: राजभवन में पुलिस बैंड की एंट्री रोकने पर भड़कीं
ममता बनर्जी ने जताया विरोध: राजभवन में पुलिस बैंड की एंट्री रोकने पर भड़कीं

ममता बनर्जी ने जताया विरोध: राजभवन में पुलिस बैंड की एंट्री रोकने पर भड़कीं। पश्चिम बंगाल में रविवार को गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सीएम ममता बनर्जी के बीच घमासान खुलकर सामने आ गया. राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस की बैंड को एंट्री नहीं देने पर ममता बनर्जी ने नाराज हो गईं और खुद बैंड को बुलाया और उन्हें गाने की धुन बजाने का निर्देश दिया।
ममता बनर्जी ने जताया विरोध: राजभवन में पुलिस बैंड की एंट्री रोकने पर भड़कीं
पश्चिम बंगाल में गणतंत्र दिवस पर भी राज्य सरकार और राजभवन में टकराव देखने को मिला. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस के बैंड की एंट्री नहीं देने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने सवाल किया कि बीएसएफ के साथ कार्यक्रम के संचालन के लिए कोलकाता पुलिस बैंड का उपयोग क्यों किया जा रहा है और कोलकाता पुलिस बैंड को कार्यक्रम के मंच से बाहर क्यों रखा गया है? एक सरकारी सूत्र के अनुसार, बाद में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद कोलकाता पुलिस के बैंड ने राजभवन में प्रदर्शन किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समय पर, रविवार शाम 4:30 बजे से पहले ही राजभवन पहुंच गईं. गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम को ‘एट होम’ कार्यक्रम कहा जाता है. यह आयोजन हर वर्ष आयोजित किया जाता है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव, गृह सचिव और महानिदेशक भी शामिल होते हैं. जब मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचीं तो उन्हें कोलकाता पुलिस का बैंड नजर नहीं आया








