Site icon Yashbharat.com

स्लीमनाबाद: ग्राम पहरुआ में बड़ी कार्रवाई, 19 अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि

Screenshot 20260527 002851 Gmail

स्लीमनाबाद: ग्राम पहरुआ में बड़ी कार्रवाई, 19 अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि

कटनी। स्लीमनाबाद तहसील के ग्राम पहरुआ में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। तहसीलदार स्लीमनाबाद के आदेश पर खसरा नंबर 141, 84, 142, 227 सहित कई अन्य खसरों की सरकारी जमीन पर अलग-अलग प्रकार से कब्जा जमाए 19 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

​प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण और कब्जों को ध्वस्त कर दिया। बेदखल किए गए कब्जाधारियों में शंकरपुरी, जगत पटेल, बाबूलाल, यदुनंदन, दामोदर, लक्ष्मण, अरविंद पटेल, प्रदीप, सुरेन्द्र, निर्भय सिंह, प्रमोद सिंह, रामकुमार, ब्रजकिशोर, राममिलन बर्मन, मर्रो बाई, प्रकाशपुरी, प्रतापपुरी, मैकू, संदीप, विजय बर्मन और गोविंद शामिल हैं।

Exit mobile version