Mahila Sniper BSF की पहली महिला स्नाइपर तैयार, दुर्गम परिस्थितियों में दुश्मन को करती है ढेर
केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में प्रशिक्षण के पश्चात बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर तैयार हुई।

इंदौर। Mahila Sniper आतंकी व अपराधियों को बंदूक के अचूक निशाने से मार गिराने व विशेष आपरेशन में स्नाइपर की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के बाद निर्धारित दूरी से ये स्नाइपर एसएसजी सहित अन्य बंदूक से सटीक निशाना लगाने में सक्षम होते हैं।
BSF is truly becoming an inclusive Force where #ladies are taking rapid strides everywhere. In a step in this direction, after rigorous training, #BSF has got the First #Mahila Sniper. pic.twitter.com/S80CUo0eKz
— BSF CSWT INDORE (@BSF_CSWT) March 2, 2024
केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय में प्रशिक्षण के पश्चात बीएसएफ की पहली महिला स्नाइपर तैयार हुई। बीएसएफ की पंजाब यूनिट में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सुमन कुमारी इंदौर के बीएसएफ परिसर में संचालित आठ सप्ताह के स्नाइपर प्रशिक्षण कोर्स में एकमात्र महिला थीं। इस कोर्स में 57 पुरुष भी शामिल थे।
दुर्गम परिस्थितियों में अपनी पहचान छुपाकर कार्रवाई करने का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। सुमन कुमारी ने प्रशिक्षण के दौरान कड़ी मेहनत कर यह मुकाम पाया। स्नाइपर कोर्स के समापन के पश्चात बीएसएफ ने अपने एक्स अकाउंट से पहली महिला स्नाइपर की जानकारी साझा की।
आतंकी व अपराधियों को बंदूक के अचूक निशाने से मार गिराने व विशेष आपरेशन में स्नाइपर की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के बाद निर्धारित दूरी से ये स्नाइपर एसएसजी सहित अन्य बंदूक से सटीक निशाना लगाने में सक्षम होते हैं।








