Maharashtra Assembly Election Live Updates:288 सीटों पर होगी वोटिंग, 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई। Maharashtra Assembly Election Live Updates : महाराष्ट्र में सोमवार को विधानसभा चुनाव होंगे। राज्‍य की सभी 288 सीटों पर एक चरण में ही इसकी वोटिंग होगी। मतदान के लिए चुनाव आयोग, पुलिस एवं प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदान दल अपने-अपने केंद्रों की ओर रवाना हो गए हैं। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था रहेगी। हिंसा सहित अन्‍य स्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनज़र तकरीबन चालीस हजार पुलिसकर्मियों को नियोजित किया गया है।

(सांकेतिक तश्वीर)

इतना ही नहीं, चुनावी प्रक्रिया पर पूरी तरह से नजर रखने के लिए अब ड्रोन का भी इस्‍तेमाल किया जाएगा। इस संबंध में मुंबई पुलिस के स्‍पोक्‍सपर्सन प्रणय अशोक ने बताया कि, सोमवार, 21 अक्‍टूबर को महाराष्‍ट्र में होने वाले असेंबली इलेक्‍शन के लिए हमारी अपनी पूरी तैयारी है। मुंबई में अच्‍छा खास पुलिस बल तैनात रहेगा।

ANI

@ANI

Mumbai: Preparation for polls underway at a polling booth in Dharavi ahead of #MaharashtraAssemblyPolls, tomorrow.

कितने केंद्र, कितने संवेदनशील केंद्र

मुंबई में कुल 1,537 जगहों पर कुल 9,894 पोलिंग सेंटर हैं। इनमें से 270 पोलिंग सेंट्रस को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसलिए यहां पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्‍ता होंगे। इस दौरान ड्रोन का भी उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा अहतियात के तौर पर मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम भी अपने स्‍तर पर पूरी निगरानी रखेगी। इफ्लाइंग स्क्वॉड भी तैनात किया जाएगा जो चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखेगा।

महाराष्ट्र में 3237 प्रत्याशी

-महाराष्ट्र में 288 सीटों के लिए 3237 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 235 महिलाएं हैं।

-सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से मैदान में हैं।

-जबकि कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम अशोक चव्हाण नांदेड़ की भोकर व पृथ्वीराज चव्हाण सातारा की कराड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

-शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य मुंबई की वर्ली सीट से मैदान में हैं।

-सातारा लोस सीट के उपचुनाव भी हो रहे हैं, जहां से पूर्व राकांपा नेता व मौजूदा सांसद उदयनराजे भोसले भाजपा प्रत्‍याशी के रूप में मैदान में हैं।

-भाजपा व उसके छोटे सहयोगी 164 सीटों पर मैदान में है, जबकि बड़ी साझेदार शिवसेना 124 सीटों पर मैदान में है।

-विपक्षी दल कांग्रेस 147 सीटों पर तो उसकी सहयोगी राकांपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

-राज ठाकरे की मनसे ने भी 101 प्रत्याशी खड़े किए हैं।

-राज्य में कुल 8,98,39,600 वोटर हैं। इनमें से 1,06,76,013 की उम्र 18 से 25 वर्ष है।

Exit mobile version