Site icon Yashbharat.com

Mahakal Lok महाकाल लोक पर उल्टा पड़ा कांग्रेस का आरोप, सप्तऋषि की धराशाई हुई मूर्तियों का ठेका और भुगतान कमलनाथ सरकार ने किया था

01 06 2023 moorti mahakal lok lokayukta

Mahakal Lok महाकाल लोक को लेकर उल्टा पड़ा कांग्रेस का आरोप, दरअसल दस्तावेजों से सच उजागर हुआ है। सप्तऋषि की धराशाई हुई मूर्तियों का ठेका और भुगतान कमलनाथ सरकार ने किया था।

अभी उज्जैन के महाकाल लोक को लेकर कांग्रेस ने हल्ला मचा रखा है और लगातार शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाएं जा रहे है, मगर इस पूरे मामले में दस्तावेजी सच और कुछ है, जिसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही ना सिर्फ इन मूर्तियों का ठेका दिया गया बल्कि भुगतान भी किया गया।

अभी पिछले दिनों आंधी तूफान के कारण महाकाल लोक में निर्मित सप्तऋषि की जो 6 प्रतिमाएं धराशाई हुई, उसके संबंध में यह तथ्य सामने आए की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के वक्त 23/8 /2019 को उज्जैन के कलेक्टर कार्यालय पर बैठक हुई,  तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में, तत्कालीन मुख्य सचिव एस.आर.मोहंती के अलावा दो अन्य कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा और जयवर्धन सिंह तो मौजूद रहे ही, वही कांग्रेसी विधायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे,  और इस बैठक में महाकाल लोक के निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट की जानकारी और समीक्षा की गई थी।

बिंदुवार इस पूरे मामले को समझें

Exit mobile version