Latest

मध्य प्रदेश पुलिस तबादला: कटनी ज़िला निरीक्षक रश्मि सोनकर का पीटीएस सागर स्थानांतरण

मध्य प्रदेश पुलिस तबादला: कटनी ज़िला निरीक्षक रश्मि सोनकर का पीटीएस सागर स्थानांतरण

कटनी: पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा राज्य भर में किए गए निरीक्षकों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कटनी ज़िले से भी तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा जारी सूची में कटनी ज़िले की पुलिस निरीक्षक रश्मि सोनकर का नाम शामिल है।

​स्थानांतरण नीति 2026 के अंतर्गत जारी इस आदेश में कटनी में पदस्थ निरीक्षक रश्मि सोनकर का स्थानांतरण पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) सागर के लिए किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

कटनी से जुड़ा स्थानांतरण विवरण:

  • अधिकारी का नाम: रश्मि सोनकर (निरीक्षक)
  • वर्तमान पदस्थापना: जिला कटनी
  • नवीन पदस्थापना: पीटीएस सागर

​राज्य स्तर पर किए गए इस फेरबदल में कुल 82 पुलिस निरीक्षकों को विभिन्न ज़िलों, ट्रेनिंग सेंटरों, एसटीएफ, राज्य सायबर और नारकोटिक्स विंग में स्थानांतरित किया गया है।

Back to top button