FEATUREDLatest

Madhya Pradesh News: आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, CM ने जताया शोक

Madhya Pradesh News: Tendukheda तेंदूखेड़ा। तेजगढ़ थाना की इमलिया चौकी अंतर्गत दो गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आकाशीय बिजली गिरने से छह ग्रामीण चपेट में आ गए। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।

 

वही हटा और पटेरा थाना क्षेत्रों में भी एक-एक युवक की मौत हो गई। इस तरह चार घटनाओं में 7 लोगों की जान चली गई। सबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

images 75

इमलिया चौकी अंतर्गत लमती गांव में चार लोग इसकी चपेट में आए जिनमें लखन पिता निर्वत यादव, सावित्री बाई पति लखन यादव, नरेंद्र पुत्र लखन यादव शामिल हैं। सभी लोग खेत में काम कर रहे थे।

एक घायल को जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं दबा गांव में जालम पिता रामलाल आदिवासी, प्रेम बाई पति गोरेलाल की मौके पर मौत हो गई। तेजगढ़ थाना प्रभारी विकास चौहान ने बताया कि पांच ग्रामीणों की मौत हुई है। हालांकि लमती में मृतकों के आपस में रिश्ते की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम