Rail News: 21 सितंबर से चलेंगी क्लोन ट्रेन, रेलवे ने जारी की सूची

train

Rail news भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 20 जोड़ी क्लोन clone train ट्रेनों की सूची जारी कर दी है जो 21 सितंबर से कुछ खास रूट्स पर चलेंगी। रेल मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये ट्रेनें श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी। क्लोन ट्रेनें यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों के बीच चलेंगी। जिन स्टेशनों के लिए ज्यादा यात्री हैं, वहां ट्रेनों के फेरे बढ़ाने के लिए क्लोन ट्रेनें चलेंगी।

रेलवे ने यात्रियों को रेल सफर की अधिक सुविधा देने के लिए स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही ट्रेन की वेटिंग लिस्ट की परेशानी से निजात दिलाने के लिए क्लोन ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया था। अब रेलवे ने 40 क्लोन ट्रेनों के नंबर और समय सारिणी जारी कर दी है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और उत्तर रेलवे सभी जोन की क्लोन ट्रेनें शामिल हैं।

बिहार के लिए कई ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक क्लोन ट्रेन (02563) सहरसा से नई दिल्ली के लिए चलेगी जबकि क्लोन ट्रेन (02564) नई दिल्ली से सहरसा के लिए प्रतिदिन चलेगी। ये ट्रेन रास्ते में छपरा, गोरखपुर और कानपुर स्टेशन पर रुकेगी। बिहार से नई दिल्ली के लिए क्लोन ट्रेन सहरसा के अलावा पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और राजेन्द्रनगर स्टेशन से चलेगी।

navbharat times 1

रेलवे द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार अमृतसर-जयानगर, नई दिल्ली-लखनऊ, बंगलुरु-दानापुर, अहमदाबाद-दरभंगा, दिल्ली-अहमदाबाद, पटना अहमदाबाद, वाराणसी-नई दिल्ली और अमृतसर-ब्रांद्रा के बीच क्लोन ट्रेनें चलेंगी। बता दें कि रेलवे की क्लोन ट्रेन में वो ही यात्री सफर कर सकेंगे जिनको अपने गंतव्य तक जाने के लिए वेटिंग टिकट मिलेगा। क्लोन ट्रेन की योजना से वेटिंग टिकट में सीट कंफर्म ना होने की चिंता खत्म हो जाएगी।