Site icon Yashbharat.com

Madhya Pradesh FCI Bribery Case 2021 Updates: एफसीआइ क्लर्क के पास करोड़ों की संपत्ति भी मिली, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में 13 ठिकानों पर सीबीआइ के छापे

cbi

भोपाल Madhya Pradesh FCI Bribery Case 2021 Updates। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के गिरफ्तार रिश्वतखोर अधिकारियों और कर्मचारियों में से एक क्लर्क किशोर मीणा के पास से करोड़ों रुपये की संपत्ति भी मिली है। सीबीआइ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के 13 ठिकानों पर छापे मारे। इन स्थानों से छापों में बरामद दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ के लिए मीणा को 10 जून तक सीबीआइ की रिमांड पर सौंपा गया है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया गया है। बाकी तीन रिश्वतखोर न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआइ को पूछताछ में पता चला था कि मीणा ने दो दिसंबर 2016 से 29 मई 2021 तक दो कराेड 93 लाख स्र्पये का निवेश किया है। इसकी पड़ताल के लिए भोपाल, विदिशा, खंडवा, झाबुआ, नरसिंहपुर, जबलपुर, नांदेड, जलगांव सहित 13 स्थानों पर छापे मारे गए। यहां कुछ निर्माण कंपनियों के परिसर में भी छानबीन की गई है। यह वे स्थान हैं, जिनका मीणा से सीधा संपर्क था या ये लोग किसी न किसी रूप में एफसीआइ से संबंधित हैं।

यहां से बड़ी संख्या में निवेश से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनके संबंध में पूछताछ जारी है। इससे पहले मीणा के घर से तीन करोड़ एक लाख रुपये बरामद किए गए थे। एक अन्य कर्मचारी संदीप कुमार चौधरी के घर से भी नकदी मिली थी।

यह है मामला

मालूम हो, एफसीआइ के डिविजनल मैनेजर हर्ष हिनोनिया, मैनेजर (अकाउंट) अरुण श्रीवास्तव, मैनेजर (सिक्यूरिटी) मोहन पराते और क्लर्क किशोर मीणा को एक लाख स्र्पये रिश्वत में लेते हुए सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई गुरुग्राम स्थित सुरक्षा एजेंसी कैप्टन कपूर एंड संस की शिकायत पर की गई थी। मीणा एफसीआइ में बतौर सिक्यूरिटी गार्ड भर्ती हुआ था, लेकिन बाद में क्लर्क के रूप में उसकी नियुक्ति हुई। पदोन्न्त होते हुए वह ग्रेड-वन तक पहुंचा था।

21 लाख का एग्रीमेंट लेकिन नकद दिए 50 लाख

सूत्रों ने बताया कि मीणा के ठिकानों से जो दस्तावेज बरामद हुए हैं, उसके मुताबिक संपत्ति में बड़ी राशि निवेश की गई थी। इसमें भी संपत्ति का मूल्य कागजों में कुछ और दर्शाया गया है, जबकि वास्तविकता अलग है। मीणा ने पत्नी और साले के नाम से कृषि भूमि खरीदी थी। इसके एग्रीमेंट में 21 लाख स्र्पये में सौदा होना बताया गया है। हालांकि इसी भूमि के लिए मीणा ने 50 लाख स्र्पये नकद का अतिरिक्त भुगतान किया था।

दो फीसद प्रतिमाह ब्याज पर दिए थे 95 लाख

जानकारी के अनुसार, मीणा ने 95 लाख रुपये एक साहूकार को दिए हैं। इस साहूकार का निर्माण क्षेत्र में भी कामकाज है। 95 लाख स्र्पये के बदले मीणा को प्रतिमाह दो फीसद ब्याज मिलता था। इसमें से 60 लाख रुपये नवंबर 2020 में दिए गए थे। सीबीआइ ने मीणा से लेनदेन करने वालों को भी जांच के दायरे में लिया है। सीबीआइ यह जानकारी भी जुटा रही है कि एफसीआइ के और कौन अधिकारी-कर्मचारी मीणा के संपर्क में रहे हैं।

Exit mobile version