मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मतांतरण के दोषियों को फांसी की सजा

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान: मतांतरण के दोषियों को फांसी की सजा।नमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मतांतरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मतांतरण को चलने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक में बदलाव किया जाएगा। ऐसा करने वालों को फांसी की सजा होगी। सरकार ये प्रावधान करने जा रही है।

मतांतरण कानून में बदलाव होगा, इसमें जबरन लोगों को फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मतांतरण के मामलों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह सख्ती दिखाई है। ऐसे में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जिसमें मतांतरण कराने वालों की फांसी की सजा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-  आंवला नवमी आज, आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास मानकर श्रद्धालुओ ने की पूजा-अर्चना,अक्षय पुण्य और सुख-समृद्धि की कामना से आंवले के पेड़ के नीचे किया भोजन, महिलाओं में पर्व को लेकर रहा विशेष उत्साह