Latest
Madhya Pradesh Cabinet News Today: आदिवासी क्षेत्रों में खुलेंगे 194 आंगनबाड़ी केंद्र, 1 सवा लाख आवास, इन पदों पर सीधी भर्ती को कैबिनेट की मंजूरी

Madhya Pradesh Cabinet News Today: भोपाल, 17 जनवरी 2024: मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक और सामाजिक कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वीकृति मिली है।
- आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना:
- सरकार ने सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के विशेष जनजाति क्षेत्रों में 194 नए आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना के लिए 15 करोड़ 70 लाख रुपये का विनियमित बजट स्वीकृत किया है।
- बहुद्देशीय आवास:
- विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्रों में 20 जिलों में 110 बसाहटों के निकट बहुद्देशीय आवास की स्थापना के लिए 384 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

- नए मेडिकल कालेज:
- सिवनी, नीमच, श्योपुर, मंदसौर, और सिंगरौली में आगामी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कालेजों की शुरुआत के लिए सरकार ने पदों की पूर्ति के लिए मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (राजपत्रित) सेवा भर्ती नियम 2023 में संशोधन की स्वीकृति दी है।
- नवकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण:
- नर्मदापुरम में मोहासा-बाबई क्षेत्र में 227.54 एकड़ भूमि पर बिजली एवं नवकरणीय ऊर्जा उपकरण निर्माण क्षेत्र की स्थापना के लिए सरकार ने 371 करोड़ 15 लाख रुपये का अनुदान दिया है।
- पीएम मित्र पार्क:
- धार में पीएम मित्र मेगा एकीकृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की गई है, जिससे नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास के नए द्वार खुलेंगे।
Madhya Pradesh Cabinet News Today








