katniLatest

Madhav Nagar Police Action: मैहर और जबलपुर से लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित खोज निकाला

Madhav Nagar Police Action: मैहर और जबलपुर से लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित खोज निकाला

Madhav Nagar Police Action: मैहर और जबलपुर से लापता नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित खोज निकाला। अभिजीत कुमार रंजन, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया, अति. पुलिस अधीक्षक, तथा ख्याती मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने अपहत बालक/बालिकाओं की तलाश जारी रखते हुए उन्हें दस्तयाब कर उनके माता-पिता/परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया, जिससे बिछड़े हुए सदस्यों का पुनर्मिलन हो सका। 27 अप्रेल को एक अपहत युवती बिना बताए घर से ट्रेन द्वारा कटनी स्टेशन से औरंगाबाद पहुँची और वहाँ 2 साल मजदूरी कर रही थी।

अथक प्रयासों के उपरांत, को उसे दस्तयाब किया गया 1जुलाई को एक अन्य अपहृत युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। अथक प्रयासों के उपरांत, 8 जुलाई को जिला मैहर से उसे दस्तयाब किया गया और कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उसे परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

25 जून को एक महिला बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी प्रयासों के उपरांत, 7 जुलाई को मदनमहल जिला जबलपुर से उसे दस्तयाब कर उनके परिजन को सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

इन मामलों में सराहनीय योगदान थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में उनि प्रतीक्षा सिंह, सउनि नरेन्द्र बघेल, प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, आरक्षक शैलेष गौतम, और आरक्षक सुभाष यादव का रहा।

Back to top button