Lpg gas के ग्राहक WhatsApp के जरिए कर सकते हैं रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग
नई दिल्ली। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एलपीजी ब्रांड भारत गैस एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों को सिलेंडर बुक कराने के लिए काफी अच्छी सुविधा प्रदान कर रहा है।
भारत गैस के ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) इंडियन ऑयल ( Indian Oil) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय ऑयल मार्केटिंग कंपनी है।
भारत पेट्रोलियम के 7.1 करोड़ से अधिक एलपीजी ग्राहक हैं।
बीपीसीएल की इस सुविधा से देश भर के ग्राहक व्हाट्सएप के जरिए रसोई गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
व्हाट्सएप बुकिंग कंपनी में ग्राहक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर द्वारा बीपीसीएल के स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 पर की जा सकती है।
युवा और पुरानी पीढ़ी दोनों के बीच व्हाट्सएप काफी लोकप्रिय ऐप होने के चलते अब बीपीसीएल के ग्राहकों के लिए रसोई गैस सिलेंडर बुक कराना काफी आसान हो गया है।







