Site icon Yashbharat.com

LPG Cylinder Price: घरेलू रसोई गैस 25 रुपए महंगी हुई, फरवरी में तीसरी बार बढ़े दाम

Lpg

Lpg

LPG Cylinder Price: आम आदमी के लिए एक और बुरी खबर है। पेट्रोल और डीजल के बाद रसोई गैस के दाम लगातरा बढ़े हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 फरवरी को घरेलू रसोई गैस के काम 25 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए। फरवरी में यह तीसरा मौका है जब रसोई गैस के दाम बढ़े हैं और आम आदमी को जनवरी के मुकाबले 100 रुपए प्रति सिलेंडर अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में अब 14.2 केजी के घरेलू सिलेंडर की कीमत 794 रुपए हो गई है। वहीं पेट्रोल तथा डीजल के मोर्च पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राहत रही और कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। हालांकि जनवरी से लगातार हो रही कीमतों में वृद्धि के बाद कुछ राज्यों में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 100 रुपए पहुंच गई है। विपक्ष इस पर लगातार हंगामा कर रहा है।

3 महीनों में 200 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

बीते तीन महीनों का हिसाब लगाएं तो रसोई गैस 200 रुपए प्रति सिलेंडर महंगी हुई है। रसोई गैस की कीमतें बढ़ने का सिलसिला 1 दिसंबर से शुरू हुआ था और अब तक चार बाद कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं।

 

 

 

 

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अंतर्राष्ट्रीय कीमतों के आधार पर नई कीमत तय होती है। वहीं सबसिडी सीधे खाते में डाली जाती है। कोरोना काल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खपत घटने से रसोई गैस के काम बहुत कम हो गए थे, लेकिन भारत में कीमतें कम नहीं की गई। इससे सरकार पर से सबसिडी को बोझ कम हो गया। लॉकडाउन के दौरान ऐसी स्थिति आ गई थी कि सरकार को घरेलू रसोई गैस पर सबसिडी जमा करने की जरूर नहीं पड़ी।

Exit mobile version