FEATUREDjabalpurLatestराष्ट्रीय

LPG Cylinder New Prices: घरेलू गैस सिलेंडर में राहत लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के भाव बढ़े, जानिए ताजा भाव

LPG Cylinder New Prices । सरकारी तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों का मूल्यांकन करने कीमतों को अपडेट करती है। आज 1 अक्टूबर है और तेल कंपनियों घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में जहां राहत दी है, वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर अक्टूबर के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है।

तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 43.5 रुपए प्रति सिलेंडर तक बढ़ा दी है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1693 रुए से बढ़कर 1736.5 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है।

– दिल्ली में 1736.5 रुपए

– कोलकाता में 1805.5 रुपए

– मुंबई में कीमत 1685 रुपए

– चेन्नई में 1867.5 रुपए

अपने शहर में LPG सिलेंडर की कीमत ऐसे चेक करें

देश के अलग-अलग शहरों परिवहन शुल्क के आधार पर LPG सिलेंडर की कीमत भी अलग-अलग होती है। ऐसे में यदि आप अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत चेक करना चाहते हैं तो सरकारी तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां अपने शहर के गैस सिलेंडर की कीमत https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx लिंक पर चेक कर सकते हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम