Monday, April 27, 2026
Latest:
Latest

Lokayukta Raid: पैसे दो, काम लो” सिस्टम पर वार – दो राजस्व कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबोचा

Lokayukta Raid: पैसे दो, काम लो” सिस्टम पर वार – दो राजस्व कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबोचा। पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते मंगलवार को धर दबोचा। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार ओबरा अंचल कार्यालय में पदस्थापित है।

Lokayukta Raid: पैसे दो, काम लो” सिस्टम पर वार – दो राजस्व कर्मचारी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबोचा

मामले में निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार करने वाली निगरानी की टीम के नेतृत्वकर्ता पुलिस उपाधीक्षक विकास श्रीवास्तव ने बताया कि ओबरा थाना के मानिकपुर गांव निवासी उदय कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पटना स्थित कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि ओबरा अंचल के राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार द्वारा दाखिल खारिज करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के आलोक में मामले को लेकर निगरानी थाना में प्राथमिकी संख्या-60/2025 दर्ज किया।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि